Skip to content
May 6, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Youtube
  • Instagram
आवाम की दश्तक

आवाम की दश्तक

  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खास-खबर
  • एक्सक्लूसिव
  • क्राइम
  • खेल
यूट्यूब से जुड़ें
  • Home
  • एक्सक्लूसिव
  • आंगनबाड़ी केंद्र पदमपुर में ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ के तहत कन्या जन्मोत्सव का आयोजन
  • एक्सक्लूसिव
  • खास-खबर
  • राज्य

आंगनबाड़ी केंद्र पदमपुर में ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ के तहत कन्या जन्मोत्सव का आयोजन

Gajendra Singh May 5, 2026
13 Views

पौड़ी 5 मई

गजेंद्र सिंह

विकासखंड दुगड्डा के आंगनबाड़ी केंद्र पदमपुर में ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ अभियान के अंतर्गत कन्या जन्मोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य समाज में बेटियों के प्रति सकारात्मक सोच विकसित करना तथा उनके जन्म को उत्सव के रूप में मनाने के लिए प्रेरित करना रहा।

इस अवसर पर बाल विकास परियोजना अधिकारी नेहा बेलवाल ने गर्भवती एवं धात्री महिलाओं को कार्यक्रम के उद्देश्य की विस्तृत जानकारी देते हुए उन्हें अपनी बेटियों को शिक्षित एवं आत्मनिर्भर बनाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि बेटियों को कभी भी बोझ नहीं समझना चाहिए, बल्कि उन्हें बेटों के समान अधिकार और अवसर प्रदान करना आवश्यक है, ताकि वे भी अपने भविष्य को सुरक्षित एवं सशक्त बना सकें। साथ ही उन्होंने सभी से घरों में भी बेटियों के जन्म को उत्सव के रूप में मनाने का आग्रह किया।

कार्यक्रम में सुपरवाइजर संतोषी गुसाई द्वारा विभागीय योजनाओं जैसे प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना, मुख्यमंत्री महालक्ष्मी योजना एवं नंदा गौरा योजना आदि की जानकारी दी गई। उन्होंने बताया कि पात्र महिलाएं इन योजनाओं का समय पर लाभ उठाकर अपने एवं अपने बच्चों के बेहतर भविष्य की दिशा में कदम बढ़ा सकती हैं। सुपरवाइजर वसुंधरा नेगी ने गर्भवती एवं धात्री महिलाओं तथा बालिकाओं के स्वास्थ्य एवं पोषण से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी साझा की। इस दौरान बालिकाओं का वजन भी लिया गया तथा उनके स्वास्थ्य की निगरानी की गई।

कार्यक्रम के अंतर्गत कन्या जन्मोत्सव केक काटकर उत्साहपूर्वक मनाया गया। इस अवसर पर 6 बालिकाओं को बाल विकास विभाग की ओर से उपहार भेंट किए गए। साथ ही सभी धात्री महिलाओं ने सेल्फी प्वाइंट पर अपनी उपस्थिति दर्ज कराते हुए कार्यक्रम को यादगार बनाया।

इसके अतिरिक्त, कार्यक्रम के दौरान दो धात्री महिलाओं के प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के आवेदन ऑनलाइन भरे गए। कार्यक्रम में विमला राणा, बीना कोठारी, अनिता देवी, सतेश्वरी देवी, रानी नेगी, उर्मिला नेगी सहित अन्य महिलाएं उपस्थित रहीं।

20260124_215024

Post navigation

Previous हर पात्र व्यक्ति को मिले आवास और योजनाओं का शत-प्रतिशत लाभ: कैबिनेट मंत्री
Next पीएलवी की हुई मासिक समीक्षा बैठक, योजनाओं के व्यापक प्रचार-प्रसार के दिए निर्देश

Related Stories

महाराज ने 383.56 लाख की लागत के चन्दरनगर नाले के भूमिगत कार्य का किया लोकार्पण
  • एक्सक्लूसिव
  • खास-खबर
  • राज्य

महाराज ने 383.56 लाख की लागत के चन्दरनगर नाले के भूमिगत कार्य का किया लोकार्पण

May 5, 2026
पीएलवी की हुई मासिक समीक्षा बैठक, योजनाओं के व्यापक प्रचार-प्रसार के दिए निर्देश
  • एक्सक्लूसिव
  • खास-खबर
  • राज्य

पीएलवी की हुई मासिक समीक्षा बैठक, योजनाओं के व्यापक प्रचार-प्रसार के दिए निर्देश

May 5, 2026
हर पात्र व्यक्ति को मिले आवास और योजनाओं का शत-प्रतिशत लाभ: कैबिनेट मंत्री
  • एक्सक्लूसिव
  • खास-खबर
  • राज्य

हर पात्र व्यक्ति को मिले आवास और योजनाओं का शत-प्रतिशत लाभ: कैबिनेट मंत्री

May 5, 2026
-- ads

मनोरंजन

महाराज ने 383.56 लाख की लागत के चन्दरनगर नाले के भूमिगत कार्य का किया लोकार्पण
  • एक्सक्लूसिव
  • खास-खबर
  • राज्य

महाराज ने 383.56 लाख की लागत के चन्दरनगर नाले के भूमिगत कार्य का किया लोकार्पण

May 5, 2026
पीएलवी की हुई मासिक समीक्षा बैठक, योजनाओं के व्यापक प्रचार-प्रसार के दिए निर्देश
  • एक्सक्लूसिव
  • खास-खबर
  • राज्य

पीएलवी की हुई मासिक समीक्षा बैठक, योजनाओं के व्यापक प्रचार-प्रसार के दिए निर्देश

May 5, 2026
आंगनबाड़ी केंद्र पदमपुर में ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ के तहत कन्या जन्मोत्सव का आयोजन
  • एक्सक्लूसिव
  • खास-खबर
  • राज्य

आंगनबाड़ी केंद्र पदमपुर में ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ के तहत कन्या जन्मोत्सव का आयोजन

May 5, 2026
हर पात्र व्यक्ति को मिले आवास और योजनाओं का शत-प्रतिशत लाभ: कैबिनेट मंत्री
  • एक्सक्लूसिव
  • खास-खबर
  • राज्य

हर पात्र व्यक्ति को मिले आवास और योजनाओं का शत-प्रतिशत लाभ: कैबिनेट मंत्री

May 5, 2026
  • Home
  • Contact
  • Facebook
  • Twitter
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. Awan ki Dastak | DarkNews by AF themes.