
यमकेश्वर 31 अगस्त
गजेंद्र सिंह
यमकेश्वर ब्लॉक के अंतर्गत गुलदार का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है लगातार कई ग्रामीणों को गुलदार घायल कर चुका है लगभग दो महीने के अन्दर 5 से 6 लोगों को गुलदार ने घायल कर दिया है ऐसा ही मामला सोमवार को जामल गांव में देखने को मिला जहां गाय बकरियां चराने गई महिला पर गांव के पास में गुलदार ने पैर और हाथ में नाखून मारकर घायल कर दिया जिससे गांव में गुलदार की दहशत बनी हुई है
जामल गांव निवासी पिंकी देवी पत्नी मेहरबान सिंह चौहान गांव के समीप गाय बकरियां चुगा रही थी इसी दौरान झाड़ियों में छिपे गुलदार ने अचानक उन पर हमला कर दिया। हमले में महिला घबरा गई और खुद को बचाने के लिए जोर-जोर से शोर मचाने लगी।
महिला की आवाज सुनकर आसपास मौजूद ग्रामीण मौके पर पहुंचे और शोर मचाया जिस पर गुलदार झाड़ियां में भाग गया ग्रामीणों ने घायल पिंकी देवी को तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) यमकेश्वर पहुंचाया, जहां उनका उपचार चल रहा है।
इस पर अनुराग जोशी (वन क्षेत्राधिकार लालढांग रेंज) ने बताया कि घायल महिलाओं को उचित मुआवजा देने के लिए कार्रवाई कर दी गई है साथ ही क्षेत्र में गुलदार पर नजर बनाए रखने के लिए टेप कैमरे लगाए गए हैं।
