Skip to content
May 27, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Youtube
  • Instagram
आवाम की दश्तक

आवाम की दश्तक

  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खास-खबर
  • एक्सक्लूसिव
  • क्राइम
  • खेल
यूट्यूब से जुड़ें
  • Home
  • एक्सक्लूसिव
  • जिलाधिकारी के निर्देश पर पेयजल व्यवस्था की समीक्षा, प्रभावित क्षेत्रों में जलापूर्ति सुधारने के निर्देश
  • एक्सक्लूसिव
  • खास-खबर
  • राज्य

जिलाधिकारी के निर्देश पर पेयजल व्यवस्था की समीक्षा, प्रभावित क्षेत्रों में जलापूर्ति सुधारने के निर्देश

Gajendra Singh May 27, 2026
11 Views

पौड़ी 27 मई

गजेंद्र सिंह

जिलाधिकारी स्वाति एस भदौरिया के निर्देशों के क्रम में सभी तहसीलों में उपजिलाधिकारियों द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में पेयजल आपूर्ति की स्थिति की प्रतिदिन समीक्षा की जा रही है। इसी क्रम में कोटद्वार में उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता में पेयजल समस्याओं के समाधान को लेकर सहायक अभियंताओं के साथ बैठक आयोजित की गयी।

उपजिलाधिकारी द्वारा क्षेत्रीय राजस्व निरीक्षकों से जलापूर्ति की स्थलीय सत्यापन रिपोर्ट प्राप्त की गयी, जिसमें कई स्थानों में पेयजल संबंधी समस्याएं सामने आईं। प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार गाड़ीघाट स्थित गिंवई स्रोत पीडब्ल्यूडी कॉलोनी में पेयजल आपूर्ति बाधित पाई गई। वहीं पनियाली, सिताबपुर, लालपुर तथा पदमपुर सुखरो में पानी का दबाव कम होने और केवल सुबह के समय सीमित जलापूर्ति होने की जानकारी मिली। इसके अतिरिक्त उमरावपुर एवं जशोधरपुर किशनपुर सहित कुछ अन्य क्षेत्रों में भी कई परिवार पेयजल संकट से प्रभावित पाए गए।

बैठक में सहायक अभियंताओं ने अवगत कराया कि गिंवई स्रोत में मोटर खराब होने के कारण पेयजल आपूर्ति प्रभावित हुई थी, जिसे मरम्मत कर पुनः सुचारू कर दिया गया है। अधिकारियों ने बताया कि कुछ वार्डों में जलस्तर कम होने के कारण भूतल तक पानी पहुंच रहा है, लेकिन दबाव कम होने से प्रथम मंजिल तक जलापूर्ति नहीं हो पा रही है।

साथ ही उमरावपुर तथा जशोधरपुर में ट्यूबवेल निर्माण कार्य प्रगति पर है। वर्तमान में अधिकांश क्षेत्रों में पेयजल आपूर्ति सामान्य रूप से संचालित की जा रही है, जबकि दूरस्थ घरों तक पानी न पहुंच पाने की स्थिति में पेयजल टैंकरों के माध्यम से आपूर्ति सुनिश्चित की जा रही है।

उपजिलाधिकारी ने जल संस्थान के अधिकारियों को निर्देश दिए कि पेयजल आपूर्ति में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए तथा प्रभावित क्षेत्रों में त्वरित समाधान सुनिश्चित किया जाए, ताकि आमजन को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।

बैठक में सहायक अभियंता बृजमोहन रावत, देवकी नंदन, किरण कुमार, त्रिभुवन गंसाई एवं शूरवीर सिंह चौहान उपस्थित रहे।

20260124_215024

Post navigation

Previous प्रेरणा कोचिंग सेंटर में स्क्रीनिंग परीक्षा आयोजित, 48 विद्यार्थियों ने लिया प्रतिभाग
Next पौड़ी में विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम को लेकर कार्मिकों को दिया प्रशिक्षण

Related Stories

सोशियल मीडिया पर चल रही खबरों का संज्ञान लेकर बीकेटीसी ने गठित की जांच समिति: हेमंत द्विवेदी
  • एक्सक्लूसिव
  • खास-खबर
  • राज्य

सोशियल मीडिया पर चल रही खबरों का संज्ञान लेकर बीकेटीसी ने गठित की जांच समिति: हेमंत द्विवेदी

May 27, 2026
पोखड़ा में लगा बहुउद्देशीय शिविर, मंत्री ने दी करोड़ों की योजनाओं की सौगात
  • एक्सक्लूसिव
  • खास-खबर
  • राज्य

पोखड़ा में लगा बहुउद्देशीय शिविर, मंत्री ने दी करोड़ों की योजनाओं की सौगात

May 27, 2026
वन क्षेत्रों में आग लगाने के आरोप में दो व्यक्ति गिरफ़्तार
  • एक्सक्लूसिव
  • क्राइम
  • खास-खबर
  • राज्य

वन क्षेत्रों में आग लगाने के आरोप में दो व्यक्ति गिरफ़्तार

May 27, 2026
-- ads

मनोरंजन

मुख्यमंत्री धामी ने सुनी जन समस्याएं, समस्याओं का निस्तारण के लिए अधिकारियों को दिए निर्देश
  • Uncategorized

  • Contact
  • Facebook
  • Twitter
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. Awan ki Dastak | DarkNews by AF themes.