
पौड़ी 5 सितम्बर
गजेंद्र सिंह
जनपद पौड़ी गढ़वाल में जिला योजना समिति के सदस्यों के निर्वाचन हेतु जिला पंचायत तथा नगर स्थानीय निकायों के निर्वाचित सदस्यों की निर्वाचक नामावली तैयार किए जाने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। जिला मजिस्ट्रेट/रिटर्निंग ऑफिसर (जिला योजना समिति) स्वाति एस भदौरिया द्वारा निर्वाचक नामावली तैयार करने एवं अंतिम रूप से प्रकाशित करने के लिए समय-सारणी निर्धारित की गयी है।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार निर्वाचक नामावली के आलेख्य का प्रकाशन 08 सितंबर 2026 को किया जाएगा। इसके बाद 10 सितंबर 2026 को निर्वाचक नामावली के निरीक्षण तथा दावा/आपत्ति दाखिल करने की प्रक्रिया होगी। प्राप्त दावों एवं आपत्तियों का निस्तारण 12 सितंबर 2026 को किया जाएगा। इसके उपरांत अंतिम रूप से तैयार निर्वाचक नामावली का प्रकाशन 15 सितंबर 2026 को किया जाएगा।
जिला मजिस्ट्रेट ने बताया कि दावा/आपत्ति दाखिल करने तथा प्राप्त दावों एवं आपत्तियों के निस्तारण की कार्यवाही पंचास्थानि चुनावालय, विकास भवन, पौड़ी गढ़वाल में की जाएगी।
