
यमकेश्वर 14 जुलाई
गजेंद्र सिंह
सरकारी स्कूल में पढ़ रहे बच्चों के भविष्य को सुधारने के लिए सरकार चाहे लाख दावे कर ले लेकिन जमीनी हकीकत कुछ और ही बयां करती है ऐसा ही मामला यमकेश्वर ब्लॉक के राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सीला में देखने को मिला जहां पिछले 3 वर्षों से स्कूल में अध्यनरत 25 छात्र छात्राएं अंग्रेजी विषय से अनजान हैं लेकिन शिक्षा विभाग इन बच्चों की सुध लेने को तैयार नहीं है।
दरअसल 3 वर्षों से विद्यालय की अंग्रेजी विषय की अध्यापिका अवैतनिक अवकाश पर चल रही है जिसके चलते विद्यालय में 3 वर्षों से बच्चों को अंग्रेजी विषय का ज्ञान नहीं मिल पा रहा है जिससे विद्यालय में पढ़ने वाले 25 छात्र-छात्राओं के अभिभावकों में शिक्षा विभाग के प्रति रोष है।
इस मामले में मंगलवार को विद्यालय समिति की बैठक में अभिभावकों ने जिला पंचायत सदस्य कविता डबराल के लेटर पैड में खंड शिक्षा अधिकारी को विद्यालय में अंग्रेजी विषय का अध्यापक नियुक्त करने के लिए ज्ञापन दिया और कहा कि जल्द ही विद्यालय में अंग्रेजी विषय का अध्यापक नियुक्त नहीं किया गया तो अभिभावक संघ खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय में धरना देने को बाध्य होगा।
इनसेट
विद्यालय में नियुक्त अध्यापिका अवैतनिक चल रही है जिसके चलते नए अध्यापक की नियुक्ति करना संभव नहीं है।
केएस टोलिया (खंड शिक्षा अधिकारी यमकेश्वर)
