12 Views

पौड़ी 1 सितम्बर
गजेंद्र सिंह
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, पौड़ी गढ़वाल के तत्वावधान में विकासखण्ड पौड़ी के ग्राम पैडुल स्थित पोस्ट ऑफिस परिसर में दिनांक 03 सितम्बर, 2026 को दोपहर 12:30 बजे नालसा विधिक सेवा केन्द्र योजना-2010 के अंतर्गत विधिक सेवा केन्द्र एवं विधिक शिविर आयोजित किया जाएगा।
शिविर में ग्रामीणों को निःशुल्क विधिक सहायता, विधिक अधिकारों एवं विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी प्रदान की जाएगी। कार्यक्रम के सफल आयोजन हेतु संबंधित विभागों, ग्राम प्रधान एवं स्थानीय प्रतिनिधियों से सहयोग का अनुरोध किया गया है।
