
यमकेश्वर 7 सितम्बर
गजेंद्र सिंह
विकासखंड यमकेश्वर में गुलदार का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है गुलदार ने 2 महीने में सात लोगों को घायल कर दिया है वन विभाग गुलदार के आतंक को रोकने में असफल हो रहा है जिससे ग्रामीणों में वन विभाग के खिलाफ रोष है।
दरअसल यम्केश्वर ब्लॉक में रोजाना गुलदार ग्रामीण पर हमला कर रहा है जिससे ग्रामीणों में दहशत है ऐसा ही मामला सोमवार शाम 5 बजे को बडोली बड़ी गांव में देखने को मिला जहां दो महिलाएं गांव के पास में गाय- बकरियां चरा रही थी इसी दौरान गुलदार ने अनीता देवी पत्नी जयमल सिंह के पीठ पर हमला कर दिया और महिला के पीठ पर गुलदार ने नाखून मार दिए आनंद फानन में दोनों महिलाओं ने शोर मचाया तब जाकर गुलदार जंगल की ओर भाग। इस पर आसपास के ग्रामीण भी मौके पर पहुंचे और शोर मचाकर गुलदार को भगाया और ग्रामीण महिला को सीएचसी यमकेश्वर में उपचार के लिए ले गए।
बता दें कि चार दिन पहले गुलदार ने पास के गांव जामल में एक महिला को घायल किया था और लगातार यमकेश्वर में ग्रामीणों को गुलदार घूमते हुए नजर आ रहे हैं लेकिन वन विभाग ठोस कार्रवाई नहीं कर पा रहा है इस मामले में (क्षेत्र पंचायत सदस्य) विजयपाल सिंह, रीता देवी (प्रधान बडोली बड़ी), मोहन सिंह (प्रधान कांडा), आशा रतूड़ी (प्रधान शीला) ने बताया कि क्षेत्र में लगातार गुलदार की तादाद बढ़ रही है जिससे लगातार ग्रामीण पर गुलदार हमला कर रहे हैं उन्होंने वन विभाग से क्षेत्र में गुलदार के आतंक को रोकने के लिए झाड़ी कटान, सौर ऊर्जा फेंसिंग और प्रत्येक गांव में वन प्रहरी की नियुक्ति करने को कहा जिससे गुलदार के आतंक में रोक लगेगी।
इनसेट
बडोली बड़ी में महिला पर गुलदार के हमले की सूचना मिली है उचित कार्रवाई के लिए वन विभाग की टीम भेज दी गई है।
गौरव वर्मा (प्रभागीय वन अधिकारी कोटद्वार)
