
यमकेश्वर 1 जुलाई
गजेंद्र सिंह
वन महोत्सव सप्ताह कार्यक्रम के अंतर्गत भृगुखाल रेंज के कार्यालय परिसर में आम के फलदार पौधे लगाकर कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ भृगुखाल रेंज के अन्तर्गत कई गांवों में 1 जुलाई से 7 जुलाई तक विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाकर वन महोत्सव कार्यक्रम को सफल बनाया जाएगा।
बुधवार को वन महोत्सव सप्ताह कार्यक्रम का शुभारंभ वन अधिकारियों और मधुबाला (ग्राम प्रधान खोलकंडी) के द्वारा किया गया। इस मौके पर वन क्षेत्राधिकार अनिल देवलाल ने कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए स्थानीय जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों से अधिक से अधिक पौधे लगाने की अपील की और कहा कि वन विभाग के माध्यम से निशुल्क पौधे वितरित किए जा रहे हैं जिन्हें ग्रामीण अपने-अपने गांवों में लगाकर पर्यावरण को हरा-भरा बना सकते हैं साथ ही वन विभाग द्वारा अधिक से अधिक गांवों में जाकर पौधारोपण किया जाएगा और ग्रामीणों को पर्यावरण के प्रति जागरूक भी किया जाएगा।
इस मौके पर मनमोहन सिंह नेगी (वन दरोगा), अंकित नेगी, अरविंद कुमार, अजय कुमार, हेमंत वशिष्ठ, चांदनी पवार (वन आरक्षी) और ग्रामीण मौजूद रहे।
