{"ServiceProvider":"meizhuo","Time":"2026-09-05 18:08:01.685","ContentID":"a8d470de92af4030bc6858306bbbff7a"}

यमकेश्वर 5 सितम्बर
गजेंद्र सिंह
विकासखंड यमकेश्वर में गुलदार और भालू का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है करीब 2 महीने में 7 ग्रामीणों को गुलदार और भालू ने घायल कर दिया है और लगातार क्षेत्र में गुलदार और भालू घूमते हुए ग्रामीणों को नजर आ रहे हैं।
ऐसा ही मामला शुक्रवार रात को को बूंगा ग्राम पंचायत के अंतर्गत गांव वीरकांटल में देखने को मिला जहां किसान अनिल भट्ट की गाय गौशाला में बंधी थी जहां करीब रात 2 बजे रात भालू गौशाला में घुस गया और गाय पर हमला कर दिया गाय की आवाज सुनकर किसान गौशाला में गया तो उसने देखा भालू गाय पर हमला कर रहा है इस दौरान किसान ने शोर मचाया तो भालू ने गुस्से में आकर उन पर ही हमला कर दिया हमले में किसान अनिल भट्ट के पीठ पर भालू ने नाखून मार दिए जिसके चलते किसान और गाय दोनों घायल हो गए घटना के दौरान किसान ने शोर मचाया तो आसपास के ग्रामीण दौड़कर मौके पर आए और सभी ग्रामीणों ने मिलकर शोर मचाया तब जाकर भालू गौशाला से निकलकर जंगल की ओर भाग गया भालू के हमले से पूरे गांव में दहशत बनी हुई है इस पर ग्रामीणों ने बताया कि क्षेत्र में गुलदार और भालू लगातार घूम रहे हैं ग्रामीणों को रोज नजर आ रहे हैं लेकिन वन विभाग कोई ठोस कार्रवाई करने को तैयार नहीं है जिससे ग्रामीणों में वन विभाग के खिलाफ रोष है। यमकेश्वर क्षेत्र के प्रधानों और ग्रामीणों ने गांवों की सीमा पर सौर ऊर्जा फैसिंग, सौर ऊर्जा लाइट और गांवों के रास्तों पर झाड़ी कटान के लिए वन विभाग से अनुरोध किया है और ग्रामीणों ने बताया वन विभाग इन तीन कामों को कर देता है तो क्षेत्र में जंगली जानवरों का आतंक कम होगा। भालू की घटना पर वन दरोगा दाताराम ने बताया पीड़ित पर नाखून के हल्के खरोच आ रखे हैं पीड़ित ने मुआवजे की कार्रवाई करने से मना कर दिया है।
इनसेट
किसान पर भालू के हमले की सूचना मिली है उचित कार्रवाई के लिए वन विभाग की टीम को पीड़ित के घर पर भेजा गया है। साथ ही वन क्षेत्र से जुड़े हुए गांवों की सूची तैयार कर इन गांव में झाड़ी कटान, सौर ऊर्जा फेंसिंग और सौर ऊर्जा लाइट लगाई जाएगी।
गौरव वर्मा (प्रभागीय वन अधिकारी कोटद्वार)
