
यमकेश्वर 6 जुलाई
गजेंद्र सिंह
वन महोत्सव सप्ताह कार्यक्रम के अंतर्गत भृगुखाल रेंज ने थनूर गांव में पीपल के पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया और रेंज के अंतर्गत 7 जुलाई तक कई गांवों में पौधारोपण किया जाएगा।
बुधवार को वन महोत्सव कार्यक्रम का आयोजन थनूर गांव में किया गया कार्यक्रम के दौरान पीपल का पौधा लगाकर वन विभाग ने स्कूली बच्चों को भी पर्यावरण के प्रति जागरूक किया साथ ही गांव के ग्रामीणों ने बढ़ चढ़कर कार्यक्रम में प्रतिभाग किया।
इस मौके पर वन क्षेत्राधिकार अनिल देवलाल ने बताया कि भृगुखाल रेंज के अंतर्गत विभिन्न गांवों में पौधे लगाकर ग्रामीणों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया जा रहा है जिसमें आज थनूर गांव के ग्रामीण और स्कूली बच्चों के साथ पीपल का पौधा लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया साथ ही उन्होंने ग्रामीणों से एक-एक पौधा मां के नाम लगाने की अपील की। इस मौके पर मनमोहन नेगी (वन दरोगा), अरविंद कुमार (वन आरक्षी), दीपिका (मोटीवेटर हंस फाउंडेशन) और ग्रामीण मौजूद रहे।
