
यमकेश्वर 6 सितम्बर
गजेंद्र सिंह
राष्ट्रीय शिक्षक दिवस पर सीआरसी नीलकंठ लक्ष्मणझूला में विकासखंड यमकेश्वर के 13 शिक्षकों को खंड शिक्षा अधिकारी केएस टोलिया द्वारा सम्मानित किया गया।
प्रारंभिक स्तर से जयवीर सिंह पयाल राआउप्रावि ठांगर, मनोज राणा राउप्रावि घट्टूगाड़, रानी कठैत राप्रावि दिउली और सुनील भट्ट राप्रावि मझेड़ा को सम्मान मिला।
माध्यमिक स्तर से रेणु गौड़ राबाइंका थलनदी, डॉ नंद किशोर गौड़ राइंका दिउली, बुद्धि प्रकाश पेटवाल राइंका बंचूरी, आशीष रतूड़ी राउमावि माला, पूनम कुकरेती राइंका बंचूरी, तनवर इंका पोखरखाल, दीपक डिमरी राउमावि माला और प्रमोद कंडवाल राइंका हीराखाल सम्मानित हुए।
ठांगर के सहायक अध्यापक जयवीर सिंह पयाल को पिछले वर्ष भी उत्कृष्ट कार्यों हेतु प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया था।
सभी को शॉल, प्रशस्ति-पत्र और पौधा भेंट किया गया। खंड शिक्षा अधिकारी खुशाल सिंह टोलिया ने सभी शिक्षकों को बधाई दी।
