
यमकेश्वर 18 मई
गजेंद्र सिंह
यमकेश्वर ब्लॉक के अंतर्गत बीएनजी कोचिंग सेंटर गंगा भोगपुर, स्कूली छात्र-छात्राओं और क्षेत्र के युवाओं को निशुल्क प्रतियोगिता परीक्षाओं के लिए तैयार कर रहा है, और छात्रों के लिए प्रतिभा खोज सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता परीक्षा का आयोजन किया गया जिसमें उन्हें प्रतियोगिता परीक्षा में आने वाले प्रश्नों की जानकारी भी दी जाती है।
रविवार को राजकीय इंटर कॉलेज गंगा भोगपुर मल्ला में बीएनजी कोचिंग सेंटर द्वारा प्रतिभा खोज सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता परीक्षा का आयोजन किया गया जिसमें कक्षा 5-12वीं तक के 100 छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया साथ ही गंगा भोगपुर क्षेत्र के तैयारी करने वाले युवाओं ने भी प्रतिभाग किया। जिसके चलते बच्चों में काफी उत्साह देखने को मिला।
इस मौके पर कोचिंग सेंटर संचालक हिमांशु ग्वाड़ी ने बताया की हमारा कोचिंग सेंटर क्षेत्र के सभी युवाओं को प्रतियोगिता परीक्षा के लिए तैयार करता है साथ ही समय-समय पर प्रतियोगिता परीक्षा भी कराई जाती है जिसमें स्कूली छात्र-छात्राओं को भी शामिल किया जाता है जिससे छात्र 12वीं की परीक्षा पास करने के बाद पहले से ही प्रतियोगिता परीक्षाओं के लिए तैयार रहे। उन्होंने बताया कि पहले भी दो बार संस्थान प्रतियोगिता परीक्षा का आयोजन करा चुका हैं। और प्रतियोगिता परीक्षा में तार्किक, चिंतन के विकास से जुड़े हुए प्रश्न पूछे जाते हैं जिससे छात्र-छात्राओं की सोचने की क्षमता बढ़ सके। प्रतियोगिता परीक्षा में प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र छात्राओं को संस्थान के द्वारा पुरस्कृत भी किया जाता है जिससे छात्र-छात्राओं का मनोबल बढ़ाया जा सके। इस मौके पर सुष्मिता ग्वाड़ी, अक्षय ग्वाडी, देवेंद्र कंडवाल, अभिषेक लखेड़ा, राजीव कुकरेती, विमल नेगी, प्रशांत कंडवाल, सत्यम कंडवाल आदि उपस्थित रहे।
