
तपोवन 18 मई
गजेंद्र सिंह
स्वामी समर्पण आश्रम घुगतानी तपोवन में निशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें क्षेत्र के 25 गरीब लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया।
रविवार को स्वास्थ्य शिविर का आयोजन आश्रम के द्वारा किया गया जिसमें क्षेत्र के लगभग 25 लोग पहुंचे और उनका स्वास्थ्य परीक्षण किया गया साथ ही डॉक्टरों द्वारा उचित सलाह दी गई और योगाचार्य द्वारा योग विधि से रोगों का निवारण करने के आसन भी सिखाए गए इस मौके पर आश्रम के अध्यक्ष स्वामी समर्पणानन्द सरस्वती महाराज ने बताया कि आश्रम के द्वारा यह शिविर हर शनिवार और रविवार को निशुल्क लगाया जाता है। जिससे क्षेत्र के गरीब लोगों को इसका लाभ मिल सके और उनका निशुल्क उपचार हो सके। इस मौके पर स्वामी शंकराचार्य, पंडित पुरुषोत्तम, कपिल देव, गीता देवी, दिनेश सिंह, हरीश, भगवान पुंडीर आदि उपस्थित रहे।
