
थलनदी 19 मई
गजेंद्र सिंह
कश्यप मंदिर समिति थलनदी यमकेश्वर द्वारा सात दिवसीय श्री राम कथा ज्ञान यज्ञ का आयोजन कश्यप मंदिर थलनदी में किया जा रहा है। जिसका शुभारंभ आज कथा वाचक सर्वानंद शास्त्री द्वारा श्रीराम के बालक कांड की चर्चा से किया गया। इस अवसर पर कथा में मौजूद सभी ग्रामीणों ने श्रीराम कथा सुनी और कथा वाचक द्वारा दिए गए ज्ञान को अपने जीवन में शामिल करने का संकल्प भी लिया।

इस मौके पर कश्यप मंदिर समिति थलनदी के अध्यक्ष अनिल रावत ने बताया कि मंदिर प्रांगण में पहली बार कथा का आयोजन हो रहा है, यह हमारे लिए सौभाग्य की बात है कि हमें कथावाचक सर्वानंद शास्त्री के द्वारा श्रीराम कथा सुनने को मिल रही है इसलिए सभी ग्रामीणों को इस ज्ञान को सुनना चाहिए और अपने जीवन में भी उतरना चाहिए तभी कथा सुनने का महत्व है इस अवसर पर शैलेंद्र रावत महापौर कोटद्वार, विनोद डबराल (निवर्तमान जिला पंचायत अध्यक्ष गुमलगांव यमकेश्वर), दिगंबर प्रसाद कुकरेती, सतेन्द्र नेगी (निवर्तमान प्रधान बिथ्याणी), सुबोध नेगी (गेंद मेला समिति अध्यक्ष थलनदी), गोपाल कुकरेती, अभिषेक परिहार, मनोज खत्री और समस्त ग्रामीण उपस्थित रहे।
