
पौड़ी/नैनीडांडा 5 जून
गजेंद्र सिंह
विकासखंड नैनीडांडा में एक दिवसीय ऋण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में केंद्र सरकार व राज्य सरकार की विभिन्न रोजगार एवं स्वरोजगार परक योजनाओं की जानकारी ग्रामीणों को दी गयी।
एलडीएम प्रताप सिंह राणा ने बताया कि शिविर में पशुपालन, उद्यान, सहकारिता, समाज कल्याण, कृषि, उद्योग, एनआरएलएम, ग्रामोत्थान सहित विभिन्न विभागों के अधिकारियों एवं प्रतिनिधियों ने भाग लिया। बैंक प्रतिनिधियों ने उपस्थित लाभार्थियों को ऋण प्रक्रिया की जानकारी दी और आवश्यक मार्गदर्शन प्रदान किया। इस अवसर पर 16 स्वयं सहायता समूहों की सीसीएल (कैश क्रेडिट लिमिट) से संबंधित औपचारिकताएं पूर्ण कर संबंधित बैंक शाखाओं को प्रेषित की गयीं। उन्होंने बताया कि क्षेत्र के युवाओं, महिलाओं एवं स्वरोजगार के इच्छुक व्यक्तियों को सरकारी योजनाओं से जोड़कर उन्हें आत्मनिर्भर बनाने के लिये शिविर आयोजित किया गया।
