
भृगुखाल 15 जून
गजेंद्र सिंह
नशे को ना, जिंदगी को हां मुहिम (सजग इंडिया) के सदस्य आयुष बडोला की अध्यक्षता में भृगुखाल यमकेश्वर में एक कार्यक्रम आयोजन किया गया, जिसमें क्षेत्र के सभी ग्रामीणों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया साथ ही नशे से दूर रहने का संकल्प लिया। इस मौके पर आयुष बडोला ने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि इस तरह के कार्यक्रम लगातार क्षेत्र में किए जाएंगे और क्षेत्र में पढ़ रहे नशे को रोका जाएगा खासकर युवाओं को इस तरह के कार्यक्रमों में जुड़ना चाहिए जिससे सभी युवा नशे से दूर हो सके।
भाजपा जिला कार्यकारिणी सदस्य अमरदेव भट्ट ने सजग इंडिया के सदस्य आयुष बडोला द्वारा नशे के विरुद्ध मुहिम चलाने पर धन्यवाद किया और कहा कि आयुष एक युवा है और हमारे यमकेश्वर का रहने वाला हैं इसलिए हम सभी ग्रामीणों को उनका साथ देना चाहिए और इस मुहिम को आगे बढ़ना चाहिए।
प्रवक्ता राज्य आंदोलनकारी सुभाष चंद्र परिहार ने आयुष बडोला द्वारा चलाए जा रहे नशे के विरोध में चलाई जा रही मुहिम की सराहना की और क्षेत्र के सभी युवाओं को उनके साथ जुड़ने को कहा जिससे क्षेत्र के सभी युवा नशे के दुष्प्रभाव को समझ सके।
निवर्तमान ग्राम प्रधान बोरगांव माला देवी ने सजग इंडिया के सदस्य आयुष बडोला के द्वारा चलाए जा रहे नशे को ना जिंदगी को हां कार्यक्रम की सराहना की और कहा कि आयुष बडोला से क्षेत्र के सभी युवाओं को प्रेरणा लेनी चाहिए और नशे से दूर रहने का संकल्प लेना चाहिए।
कार्यक्रम के अंत में आयुष बडोला ने बताया कि जुलाई माह से उनके द्वारा चलाई जारी यह मुहिम समस्त स्कूलों कॉलेजों में चलाई जाएगी और छात्र-छात्राओं को जागरूक किया जाएगा साथ ही उन्होंने बताया कि CIMS और UIHMIT कॉलेज के अध्यक्ष ललित जोशी द्वारा उत्तराखंड के 300 मेधावी छात्र-छात्राओं को निशुल्क शिक्षा प्रदान की जा रही है। जिसमें यमकेश्वर क्षेत्र के छात्र-छात्राओं को भी का लाभ दिया जाएगा। कार्यक्रम में निवर्तमान प्रधान थनूर माला देवी, भाजपा जिला कार्यकारिणी सदस्य अमरदेव भट्ट, राज्य आंदोलनकारी सुभाष चंद्र परिहार, समाजसेवी सरोज भट्ट, निवर्तमान प्रधान बिस्सी देवेंद्र सिंह, सुनील बडोनी, भाजपा मीडिया प्रभारी अभिषेक परिहार और समस्त ग्रामीण उपस्थित रहे।
