84 Views

यमकेश्वर 15 जून
गजेंद्र सिंह
त्रिस्तरीय पंचायतों में ग्राम प्रधान, क्षेत्र पंचायत सदस्य, ब्लॉक प्रमुख और जिला पंचायत सदस्य के पदों पर आरक्षण आवंटन के अनन्तिम सूची पर आमजन को खंड विकास अधिकारी कार्यालय स्तर पर आपत्ति दर्ज करने के लिए दो दिन का समय मिला था।
जिसके चलते यम्केश्वर ब्लॉक के अंतर्गत 86 ग्राम सभाओं में से 32 ग्राम सभा में आपत्ति दर्ज हुई जबकि क्षेत्र पंचायत सदस्य के 29 पदों में से 8 पर और क्षेत्र पंचायत प्रमुख पद पर 4, जिला पंचायत सदस्य के 3 पदो में से 2 पर आपत्तियां दर्ज हुई जिनका निस्तारण 16 जून को विकास भवन कार्यालय पौड़ी में किया जाएगा। इस संबंध में सभी शिकायतकर्ताओं की शिकायत का निस्तारण किया जाएगा।
