
यमकेश्वर 11 जुलाई
गजेंद्र सिंह
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में नामांकन पत्रों की जांच और नाम वापसी के बाद यमकेश्वर ब्लॉक के अंतर्गत नौ प्रधान और एक सदस्य क्षेत्र पंचायत निर्विरोध चुने गए।
शुक्रवार को सभी जांच प्रक्रिया के समापन के बाद यमकेश्वर ब्लॉक के 86 ग्राम पंचायतों के सापेक्ष 9 ग्राम पंचायतों में निर्विरोध प्रधान चुने गए। न्याय पंचायत गैण्ड के अंतर्गत ग्राम पंचायत नांद मल्ला से सोनिया देवी और बिजनी बड़ी से रेखा देवी निर्विरोध प्रधान चुनी गई। वहीं न्याय पंचायत नीलकंठ से ग्राम पंचायत जुडडा से गिरीश चंद्र और न्याय पंचायत किमसार में ग्राम पंचायत धारकोट से हीमा देवी और देवराना से बलबीर सिंह पंवार न्याय पंचायत बडोली बड़ी से ग्राम पंचायत गुण्डी मल्ली में अनीता देवी और कांडा में अनिल मोहन एवं जमाल में आकांक्षा न्याय पंचायत बड्यूण में ग्राम पंचायत कस्याली से देवेश्वरी देवी को निर्विरोध प्रधान चुना गया। साथ ही 29 सदस्य क्षेत्र पंचायतों में न्याय पंचायत नीलकंठ के अंतर्गत भादसी से स्वाती देवी को निर्विरोध सदस्य क्षेत्र पंचायत चुनाव गया।
