
यमकेश्वर 16 जुलाई
गजेंद्र सिंह
यमकेश्वर विकासखंड के अंतर्गत कांडी-ठांगर मोटर मार्ग पर आमकाटल के पास में सड़क के समीप पत्थरों के उपर सोते हुए तीन गुलदार को देखकर गाय चुगा रहे ग्रामीणों में दहशत। सड़क पर मैक्स वाहन के गुजरने पर पत्थरों से उठकर जंगल की तरफ भागे गुलदार।
दरअसल मंगलवार दोपहर तीन बजे के लगभग तीन गुलदार आमकांटल के समीप सड़क के ऊपर पत्थरों में लेटकर धूप सेंक रहे थे इसी के आस-पास गांव के ग्वाले गाय और बकरी चुगा रहे थे। इसी दौरान एक ग्वाले की नजर पत्थरों पर लेटे हुए तीन गुलदारों पर पड़ी और सभी ग्वालों में हड़कंप मच गई और आनन-फानन में सभी ग्वाले अपनी गाय-बकरियों को एकत्रित करने लगे गनीमत रही की गुलदार ने ग्रामीणों की गाय बकरी पर हमला नहीं किया इसी दौरान सड़क पर एक मैक्स वाहन गुजरा जिसकी आवाज सुनकर गुलदार पत्थरों से उठकर जंगल की ओर भाग गए। इस मामले में ग्रामीण कुलदीप नेगी ने बताया कि अगर इसी तरह गुलदार गांव के आस-पास घूमते रहेंगे तो ग्रामीणों की गाय-बकरियों के साथ स्कूल आते-जाते बच्चों की जान पर भी खतरा बना है। लेकिन कई बार वन विभाग से शिकायत करने के बावजूद भी विभाग गुलदार को पकड़ने के लिए कोई कार्रवाई नहीं कर रहा है साथ ही गुलदार अभी तक ग्रामीणों की कई गाय-बकरियों को निवाला बना चुका है।
इनसेट
मामला आपके द्वारा संज्ञान में आया है जल्द ही वन कर्मियों की गस्त क्षेत्र में बढाई जाएगी।
विपिन जोशी (वन क्षेत्राधिकार लालढांग रेंज)
