
यमकेश्वर 1 अगस्त
गजेंद्र सिंह
गुमालगांव सीट पर निर्वाचित होने के बाद जिला पंचायत सदस्य कविता डबराल शुक्रवार को ढोल-दमाऊ के साथ अपने समर्थकों के बीच पहुंची जहां समर्थकों ने उनका भव्य स्वागत किया इस मौके पर उन्होंने अपने समर्थकों का आभार जताया और कहा कि आप लोगों के आशीर्वाद से ही मुझे जीत मिली है इसलिए अपने जिला पंचायत क्षेत्र के हर गांव में जाकर उनकी समस्याओं का निस्तारण करूंगी खासकर महिला सशक्तिकरण पर विशेष ध्यान दिया जाएगा जिससे गांव की सभी महिला आत्मनिर्भर बन सके।

इस मौके पर पूर्व जिला पंचायत सदस्य विनोद डबराल ने सभी ग्रामीणों का धन्यवाद किया और कहा कि गुमालगांव की जनता ने एक बार फिर गुमालगांव क्षेत्र की सेवा करने का मौका दिया है। इसलिए पूर्व में रह गए कामों को पूर्ण किया जाएगा साथ ही क्षेत्र की सभी समस्याओं को उजागर भी किया जाएगा। खासकर पानी, सड़क, स्वास्थ्य से संबंधित समस्याओं पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। जिससे हर ग्रामीणों को सुविधा मिलेगी।
