
यमकेश्वर 13 अगस्त
गजेंद्र सिंह
लक्ष्मणझूला-नीलकंठ मोटर मार्ग पर गरुड़ चट्टी, पटना वाटरफॉल के बीच में चट्टान गिरने से एक ट्रक मलवे की चपेट में आने से गंगा नदी में जा गिरा।
बुधवार सुबह करीब 6 बजे गरुड़ चट्टी पटना वॉटरफॉल के पास एक ट्रक खड़ा था जो पंचर हो रखा था और उसकी मरमत का काम चल रहा था इस दौरान अचानक पहाड़ी से मलवा आ गिरा जिसकी चपेट में ट्रक आ गया और गंगा नदी में समा गया।
दुर्घटना में घायल हुए 2 श्रमिकों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लक्ष्मण झूला में भर्ती करवाया गया। जहां उनका उपचार चल रहा है। 1 अन्य व्यक्ति भी मलबे की चपेट में आया है। दुर्घटना में घायल श्रमिकों ने बताया दी कि टायर पंचर होने से ट्रक को सड़क किनारे खड़ा किया गया था। टायर का पंचर लगाने का काम पूरा हो गया था कि अचानक पहाड़ी से मलबा आ गया। इस दौरान मलबे की चपेट में आने से ट्रक गंगा नदी में जा गिरा। दुर्घटना में 2 श्रमिकों सहित 1 अन्य व्यक्ति ने भागकर जान बचाई। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि ट्रक चालक सहित 1 अन्य व्यक्ति ट्रक सहित गंगा नदी में चला गया।
थानाध्यक्ष संतोष पैथवाल ने बताया कि राहत बचाव दल मौके पर मौजूद है। सड़क पर आए मलबे को लोनिवि की जेसीबी से खोलने का काम जारी है। साथ ही एसडीआरएफ की मदद से दुर्घटना में लापता चालक सहित अन्य व्यक्ति को खोजने का कार्य जारी है।
