
यमकेश्वर 22 अगस्त
गजेंद्र सिंह
द हंस फाउंडेशन की ओर से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भृगुखाल में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया जिसमें क्षेत्र के 350 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया।
बृहस्पतिवार को पूर्व ब्लाक प्रमुख यमकेश्वर प्रशांत बडोनी एवं दिनेश खत्री पूर्व प्रधान तिमल्याणी के तत्वाधान में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भृगुखाल में द हंस फाउंडेशन ने स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया । जिसमें विभिन्न प्रकार की बीमारियों से संबंधित डॉक्टरों ने ओपीडी लगाई गई और शिविर में पहुंचे हुए सभी मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया और उन्हें उपचार एवं दवाइयां वितरित की गई। शिविर की जानकारी देते हुए द हंस फाउंडेशन के आई डॉक्टर अमित रावत ने बताया कि मोतियाबिंद से ग्रसित 18 मरीजों को द हंस फाऊंडेशन जनरल हॉस्पिटल सतपुली के लिए रेफर किया गया जिसमें मरीजों का निशुल्क मोतियाबिंद का ऑपरेशन किया जाएगा। इस मौके पर स्वास्थ्य शिविर में पहुंचे हुए सभी मरीजों ने पूर्व ब्लाक प्रमुख प्रशांत बडोनी का धन्यवाद किया और कहा कि इस प्रकार की शिविर क्षेत्र में लगाने से सभी लोगों को निशुल्क स्वास्थ्य लाभ मिल रहा है जिससे क्षेत्र के सभी गरीब लोगों का इलाज हो पा रहा है।
