
यमकेश्वर 27 अगस्त
गजेंद्र सिंह
विकासखंड मुख्यालय यमकेश्वर में बुधवार को नवनिर्वाचित ग्राम प्रधानों व वार्ड सदस्यों को पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई गई।
यमकेश्वर विकास खंड के अंतर्गत 86 ग्राम पंचायत में से 41 ग्राम प्रधानों और 161 वार्ड सदस्यों को शपथ दिलाई गई।
अन्य 45 ग्राम पंचायतों में वार्ड सदस्य नहीं बन पाने की वजह से पंचायतों को पूर्ण नहीं माना गया है। जब इन पंचायतों में वार्ड सदस्य बनने के बाद कोरम पूरा होगा तभी ग्राम प्रधानों को शपथ दिलाई जाएगी। जिन पंचायतों में वार्ड सदस्यों का चुनाव नहीं हो पाया उन्हें बैठक में शामिल होने के लिए वार्ड सदस्य बनाना अनिवार्य है।
विकासखंड मुख्यालय यमकेश्वर में खंड विकास अधिकारी दृष्टि आनंद ने नव निर्वाचित ग्राम प्रधानों को शपथ दिलाई गई जबकि निर्वाचित 161 वार्ड सदस्यों को सहायक पंचायत विकास अधिकारी दिनेश सिंह रावत द्वारा शपथ दिलाई गई।
विकासखंड के कुल 86 ग्राम पंचायतों में कुल 609 वार्ड हैं। जिनमें कुल 609 वॉर्ड सदस्यों के पद हैं। पंचायत चुनावों के दौरान कुल 252 वार्ड सदस्य निर्विरोध चुने गए थे। जबकि 11 बूथों पर वार्ड सदस्यों के लिए मतदान हुआ। शेष 346 सीटों पर ग्राम पंचायतों के अंदर सर्व सहमति से वार्ड सदस्य चुने जाएंगे।
