
ऋषिकेश 30 अगस्त
गजेंद्र सिंह
आईएसबीटी परिसर ऋषिकेश में स्थित नगर निगम कार्यालय में महापौर शंभू पासवान की अध्यक्षता में विभिन्न विभागों के अधिकारियों की बैठक आयोजित की गई जिसमें महापौर ने बैठक में मौजूद सभी अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि जिस भी स्थान पर पानी जमा होने की समस्या है। उन जगहों को चिन्हित किया जाए और वहां पर तुरंत छिड़काव और फॉगिंग और आकस्मिक चेकिंग अभियान भी चलाया जाए जिससे अनेक बीमारियों को पनपने से रोका जा सके और कहा कि अभी फिलहाल डेंगू जैसी बीमारी कंट्रोल में है। एक दो केस यहां पर आए हुए हैं और फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है। लेकिन हम सभी को सतर्कता के तहत पहले से अपनी तैयारियां पूरी रखने होगी और जहां पर भी पानी रुकने की समस्या है या फिर जहां पर लार्वा बनने के संभावित क्षेत्र हैं। उन स्थानों पर नजर बनाई रखें। साथ ही टीम उन क्षेत्रों में दौरा कर रही है। फिर भी सभी अधिकारियों को तत्पर रहना है।

मुख्य नगर आयुक्त गोपाल राम बिनवाल ने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि घरों, कबाड़ी वाला या ऐसी जगह जहां पर पानी जमा होने की संभावना है। उन स्थानों पर आकस्मिक चेकिंग अभियान शुरू किया जाएगा। इसके अलावा उन्होंने मनसा देवी इलाके में वन विभाग को निर्देशित किया है वहां पर पानी जमा न हो अगर कहीं पर चेक डैम टाइप बना रखे हैं तो वहां पर पानी न रुकने पाए। अगर रुका हुआ है तो साफ सफाई की जाए। साथ ही छिड़काव किया जाए। सीवरेज मेंटेनेंस को निर्देशित किया कि मद्रास कैफे और अन्य जगहों पर सीवर ओवर फ्लो की समस्या हो रही है उसको ठीक करें। बैठक में सीएमएस डॉ यूएस खरोला, सहायक नगर आयुक्त रमेश सिंह रावत, सफाई निरीक्षक अमित नेगी, एम्स के डॉक्टर, सीवर, वन विभाग, जल संस्थान, जल विभाग सहित कई विभागों के अधिकारी व प्रतिनिधि मौजूद थे।
