
यमकेश्वर 31 अगस्त
गजेंद्र सिंह
यमकेश्वर ब्लॉक के अन्तर्गत डांडामंडल क्षेत्र की वर्षों पुरानी मांग गंगाभोगपुर-कौड़िया-किमसार मोटर मार्ग सुधारीकरण की मांग वर्ष 1978 से निरंतर उठ रही थी, जिसकी स्वीकृति शासन से अब जाकर मिली है और अब सड़क का सुधारीकरण किया जाएगा।

जिसके लिए रविवार को यमकेश्वर विधायक रेनू बिष्ट ने भूमि पूजन किया। लगातार वर्ष 2006 से विधायक रेनू बिष्ट सड़क सुधारीकरण की मांग कर रही है उन्होंने अपने ब्लाॅक प्रमुख कार्यकाल के दौरान इस मार्ग के सुधारीकरण के लिये प्रयास किया गया था क्योंकि यह मार्ग राजाजी/टाईगर रिजर्व क्षेत्र के अन्तर्गत आता है तो यहां डामरीकरण के स्थान पर टाईल्स वाले मार्ग के लिये वित्तीय स्वीकृति प्रदान गई थी लेकिन किसी कारण से यह कार्य रुक गया था।
वर्ष 2016 में एक बार फिर रेनू बिष्ट द्वारा ही इस मार्ग के लिये पुन: प्रयास किया गया राजाजी/टाईगर रिजर्व क्षेत्र के अन्तर्गत होने के कारण इसकी जटिल प्रक्रिया को पूर्ण करना आवश्यक था किंतु यह प्रयास भी सफल हुआ तब वर्ष 2016 में इसका सुधारीकरण हुआ था। साथ ही वाइल्ड लाइफ से चौरासी कुटिया को पर्यटकों के लिये खोले जाने की स्वीकृत कराई गई थी।
बता दें कि कोड़िया-किमसार मोटर मार्ग के सुधारीकरण होने से क्षेत्र के लगभग 86 गांवों के 30 हजार से अधिक ग्रामीणों को लाभ मिलेगा।
