
यमकेश्वर 2 सितम्बर
गजेंद्र सिंह
जाख़णीखाल तहसील में तहसील दिवस का आयोजन किया गया। जिसमें 9 शिकायतें दर्ज हुई और 7 का मौके पर ही निस्तारण हुआ।
मंगलवार को जाखणीखाल तहसील में तहसील दिवस का आयोजन किया गया लेकिन बारिश के चलते तहसील दिवस में अधिक लोग नहीं पहुंच पाए। तहसील दिवस पर राजस्व विभाग,उद्योग विभाग,ऊर्जा निगम,जल संस्थान,पंचायत विभाग, ग्राम्य विकास विभाग,शिक्षा,स्वास्थ्य विभाग, पीएमजीएसवाई आदि विभागों के अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे। इस दौरान कुल 9 शिकायतें प्राप्त हुई। 7 का मौके पर ही समाधान किया गया।
तहसील दिवस में नौड निवासी देवराम ने किसान सम्मान निधि न मिलने की शिकायत की।
माला निवासी गब्बर सिंह ने नौडखाल माला मोटर मार्ग पर पुश्ता टूटने की शिकायत दर्ज करवाई।
खरीक निवासी सरोजनी देवी ने बताया कि उनकी दुधारू गाय को गुलदार ने मार दिया है।
चांदपुर निवासी प्रतिभा देवी ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सुमेरुसेन जीर्ण शीर्ण होने एवं मरम्मत करने की मांग की।
ढांसी निवासी रजनी देवी ने राजकीय प्राथमिक विद्यालय आमसैण में शिक्षकों की अनुपलब्धता की बात बताई।
ग्राम प्रधान ख़रीक ने पीएमजीएसवाई से ढांसी से खरीक तक लिंक मार्ग निर्माण की मांग की। गांव में क्षतिग्रस्त हुए मकानों को पीएम आवास के अंतर्गत पुनर्निमाण की मांग की।
ठंठोली के ग्रामीणों ने जाखनी खाल तहसील भवन निर्माण की समस्या उठाई।
तहसील दिवस पर एसडीएम अनिल चिन्याल, खंड शिक्षा अधिकारी द्वारीखाल डॉ रविन्द्र नेगी, टीका राम, उद्योग विभाग से सलोनी नेगी, विदेश तोमर, नेहा कंडवाल, जगबीर चौहान, सुधाकर नैथानी, लोकेश कुमार आदि उपस्थित रहे।
