
यमकेश्वर 6 सितम्बर
गजेंद्र सिंह
जन -जागरूकता कार्यक्रम अभियान के अंतर्गत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के निर्देशन में थाना यमकेश्वर पर थाना दिवस का आयोजन किया गया। जिसमें थाना क्षेत्र के ग्राम प्रधान,पुलिस पेंशनर, आदि व्यक्तियों ने प्रतिभाग किया। कार्यक्रम में क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं के विषय में चर्चा की गई। कुछ समस्याओं का मौके पर ही निदान किया गया।
वरिष्ठ नागरिकों को साइबर धोखाधड़ी से अपराधों में टारगेट किए जाने की घटनाओं पर संज्ञान लेते हुए रोकथाम एवं प्रभावी अंकुश लगाए जाने तथा साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 की जानकारी एवं प्रचार प्रसार हेतु निर्देशित किया गया।
मुफ्त कानूनी सहायता के बारे में जानकारी दी गई तथा टोल फ्री नंबर 15100 के बारे में अवगत कराया गया।
नए कानून व महिलाओं के विरुद्ध होने वाले अपराधों के बारे में जानकारी और पंपलेट व पोस्टर वितरित किए गए।
मोबाइल नंबर से प्राप्त होने वाले ओटीपी को किसी भी अनजान व्यक्ति से साझा ना करने हेतु निर्देशित किया गया।
बताया कि ऑनलाइन माध्यम से अपने खाते की निजी जानकारी किसी को भी ना दें।
ऑनलाइन प्राप्त होने वाले किसी विज्ञापन के लालच में आकर संदिग्ध लिंक को ना खोले।
बैंक खाते संबंधित कोई समस्या होने पर बैंक शाखा में जाकर ही समस्या का समाधान कराए ऑनलाइन सहायता लेने से बचें।
आधार कार्ड/ वोटर कार्ड आदि अपडेट कराने के नाम पर किसी से अपनी निजी जानकारी साझा न करें।
ऑनलाइन साइबर ठगी से स्वयं सतर्क रहकर अपने परिजनों, बच्चों एवं अन्य परिचितों को भी जागरूक कर ठगी से बचाएं।
थानाध्यक्ष अरविंद कुमार चौधरी ने बताया कि क्षेत्र में लगातार जनजागरूकता कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं। पुलिस वरिष्ठ जनों के घर जाकर उनकी समस्याएं सुन रही है और निदान भी कर रही है।
