
यमकेश्वर 12 सितम्बर
गजेंद्र सिंह
महायोगी गुरु गोरखनाथ राजकीय महाविद्यालय बिथ्याणी यमकेश्वर में ब्रह्मलीन महंत अवैद्यनाथ महाराज के निर्माण दिवस पर स्मृति समारोह कार्यक्रम के माध्यम से श्रद्धांजलि दी गई।
शुक्रवार को महाविद्यालय बिथ्याणी में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के गुरु ब्रह्मलीन महंत अवैद्यनाथ महाराज के 11वें निर्माण दिवस पर स्मृति कार्यक्रम का आयोजन महंत अवैद्यनाथ स्मृति समिति यमकेश्वर की संयोजिका डॉ मीरा रतूड़ी के व्दारा कार्यक्रम का आयोजन किया गया इस मौके पर डॉ मीरा रतूड़ी ने ब्रह्मलीन महंत अवैद्यनाथ को श्रद्धांजलि देते हुए कार्यक्रम में मौजूद सभी लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि यह हमारे लिए गर्व की बात है कि एक राष्ट्रीय संत हमारे यमकेश्वर क्षेत्र के कांडी गाँव के रहने वाले थे और उन्होंने राष्ट्रीय स्तर पर अनेक सामाजिक कार्य किए हैं और नाथ संप्रदाय को पूरे देश में फैलाया है। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि दिनेश सेमवाल विशिष्ट अतिथि दिनेश शास्त्री ने ब्रह्मलीन महंत अवैद्यनाथ को श्रद्धांजलि अर्पित की कार्यक्रम का संचालन डॉ उमेश त्यागी के द्वारा किया गया।
महाविद्यालय के प्राचार्य डॉक्टर योगेश कुमार शर्मा ब्रह्मलीन महंत अवैद्यनाथ को श्रद्धांजलि देते हुए कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों को उनके जीवन किए गए कार्यों से अवगत कराया और नाथ संप्रदाय के बारे में भी सभी लोगों को जानकारी दी। कार्यक्रम में विजया विजय बड़थ्वाल (पूर्व विधायक यमकेश्वर), बच्चन बिष्ट (जिला पंचायत सदस्य उमरोली), कविता डबराल (जिला पंचायत सदस्य गुमालगांव), विनोद डबराल (पूर्व जिला पंचायत सदस्य), अनिल रावत (भाजपा मंडल अध्यक्ष यमकेश्वर) राजेंद्र बडोला, दीपक बिष्ट, आशीष अमोली, प्रमिला बलूनी (जिला पंचायत सदस्य) और समस्त महाविद्यालय का स्टाफ और छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
