
यमकेश्वर 18 सितम्बर
गजेंद्र सिंह
यमकेश्वर ब्लॉक प्रमुख सीता चौहान बृहस्पतिवार को आपदा ग्रस्त जुलेडी गांव का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों को हर संभव मदद का भरोसा दिलाया जुलेडी गांव के हल्दू पुटगा तोक में बीते सोमवार की रात भूस्खलन से 1 मकान जमीदोज हो गया था। भूस्खलन से पैदल रास्ते क्षतिग्रस्त हो गए हैं। हल्दू पुटगा तोक में खाई पड़ने से कई मकान अभी भी खतरे की जद में है। इस दौरान ब्लाक प्रमुख ने SDM यमकेश्वर से बात कर आपदा प्रभावितों को सुरक्षित स्थान पर शिफ्ट करवाया गया। बता दे कि वर्ष 2023 में भी इस स्थान पर भूस्खलन हुआ था।
इस आपदा ग्रस्त गांव के लिए प्रमुख सीता चौहान ने एसडीएम से फोन में वार्ता कर भूगर्भीय सर्वे की मांग की।
इस दौरान ग्राम प्रधान रजनी देवी, तहसीलदार यमकेश्वर वैभव जोशी,सत्यपाल चौहान,संजीव चौहान (प्रदेश सह-संयोजक नमामी गंगे) आदि मौजूद रहे।
