89 Views

भृगुखाल 20 सितम्बर
गजेंद्र सिंह
विकासखंड के अंतर्गत स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान के तहत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भृगुखाल में स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया गया जिसमें 54 लोगों की स्वास्थ्य की जांच की गई व 35 लोगों की एन सी डी स्क्रीनिंग हुई। जिसमे बीपी, शुगर,शुगर मुंह एवं स्तन कैंसर की स्क्रीनिंग, हीमोग्लोबिन ,गर्भवती महिलाओं की जाँच, टी डी वैक्सीनेशन एवं सामान्य ओपीडी सेवाएं प्रदान की गई। कैंप में डॉ आस्था गुप्ता, प्रधान विमला देवी, सी एच ओ शिव शंकर पंवार, सरिता सिंह, सीमा जोशी, संतोष कुमार व आशा कार्यकर्ता आदि उपस्थित रहे।
