
यमकेश्वर 20 सितम्बर
गजेंद्र सिंह
यमकेश्वर विकासखंड के अंतर्गत गुलदार और बंदरों के आतंक से ग्रामीणों में दहशत, रोजाना ग्रामीणों की गौशालाओं में घुसकर कई मवेशियों को गुलदार निवाला बना चुका है वहीं बंदरों ने कई ग्रामीणों को काट दिया है लेकिन वन विभाग इस पर संज्ञान लेने को तैयार नहीं है।
जिसके चलते ग्रामीणों के अनुरोध पर जिला पंचायत सदस्य गुमालगांव कविता डबराल ने यमकेश्वर उप जिलाधिकारी को ज्ञापन देकर सूचित किया कि वन विभाग ग्रामीणों की समस्या नहीं सुन रहा है और लगातार भृगुखाल, कांडी, कस्याली, बिथ्याणी, बड्यूण सहित यमकेश्वर के कई गांवों में गुलदार और बंदरों का आतंक से ग्रामीण परेशान हैं जिसके लिए जल्द से जल्द क्षेत्र में पिंजरा लगाया जाय जिससे ग्रामीणों को इस समस्या से निजात मिल सके। इस पर जिला पंचायत सदस्य कविता डबराल ने ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि जल्द ही उप जिलाधिकारी यमकेश्वर के माध्यम से वन विभाग को निर्देशित किया जाएगा और ग्रामीणों की समस्याओं का निस्तारण किया जाएगा जिससे यमकेश्वर के कृषक अपने पशुपालन कार्य को विधिवत चला सके और गुलदार द्वारा किए जाने वाले नुकसान से बच सके।
