
ऋषिकेश 22 सितम्बर
गजेंद्र सिंह
क्षेत्रीय विधायक व पूर्व कैबिनेट मंत्री डा. प्रेमचंद अग्रवाल ने तीर्थनगरी की साक्षी चौहान को बैंककॉक में आयोजित होने वाले एशियन गेम्स के लिए चयनित होने पर बधाई दी है। इस दौरान साक्षी चौहान को पुष्क गुच्छ व अंग वस्त्र भेंट करते हुए उज्जवल भविष्य की कामना भी की है। टिहरी जनपद की गजा तहसील के अन्तर्गत पट्टी पालकोट के ग्राम बागसारी हाल निवासी गुज्जर बस्ती अमित ग्राम गली संख्या 10 साक्षी चौहान को क्षेत्रीय विधायक व पूर्व कैबनेट मंत्री डॉ प्रेमचंद अग्रवाल ने पुष्क गुच्छ व अंग वस्त्र भेंटकर सम्मानित किया। इस अवसर पर डा. अग्रवाल ने कहा कि साक्षी चौहान को राज्य सरकार ने तीलू रौतेली पुरस्कार 2025 से नवाजा है यह तीर्थनगरी के लिए सौभाग्य की बात है। कहा कि साक्षी ने हाल ही में ग्वालियर में नेशनल बॉस्केट बॉल प्रतियोगिता में दो गेल्ड मेडल हासिल कर अपनी प्रतिभा का जौहर दिखलाया है। कहा कि साक्षी से निश्चित रूप से अन्य बालिकाएं प्रेरणा लेंगी और विभिन्न क्षेत्रों में अपनी प्रतिभा के दम पर क्षेत्र का नाम रोशन करेंगी। उन्होंने कहा कि साक्षी तीर्थनगरी की बिटिया है, साक्षी ने कड़ी मेहनत के बल पर मुकाम हासिल कर यह संदेश दिया है कि प्रतिभा आपके अंदर हो तो मंजिल को जीता जा सकता है।
इस अवसर पर साक्षी के पिता विनोद सिंह चौहान, माता सुनैना देवी, भाई संदीप, पूर्व पार्षद विपिन पंत, आशा बीबी, बचन सिंह, बचन सिंह फुलासी, विजेंद्र सिंह रावत आदि उपस्थित रहे।
