
यमकेश्वर 27 सितम्बर
गजेंद्र सिंह
महायोगी गुरु गोरखनाथ महाविद्यालय बिथ्याणी में छात्र संघ चुनाव शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुए। जिसमें एबीवीपी ने सभी पदों पर जीत दर्ज कर लहराया परचम।
शनिवार को महाविद्यालय में छात्र संघ के चुनाव में कुल 136 मत पड़े। जिसमें अध्यक्ष पद पर एबीवीपी के आयुष बडोला ने 59 मतों से जीत दर्ज की। वहीं उपाध्यक्ष पद पर सविता ने 57 मतों से जीत दर्ज की और विश्वविद्यालय प्रतिनिधि पद पर हर्ष सिंह ने 49 मतों से जीत दर्ज की। सचिव पद पर निशा, सह-सचिव पद पर पूजा, कोषाध्यक्ष पद पर अनुराधा को निर्विरोध चुना गया और सभी पदों पर एबीवीपी के छात्रों ने परचम लहराया। इस मौके पर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ योगेश कुमार शर्मा ने सभी निर्वाचित छात्रों को शुभकामनाएं दी और चुनाव को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न करने के लिए यमकेश्वर पुलिस प्रशासन का भी धन्यवाद किया।
