
यमकेश्वर 31 अक्टूबर
गजेंद्र सिंह
महायोगी गुरु गोरखनाथ राजकीय महाविद्यालय बिथ्याणी के व्दारा रन फॉर यूनिटी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें थाना यमकेश्वर की पुलिस फोर्स व ग्राम कस्याली में स्थित भारतीय टेरीटोरियल आर्मी की एक टुकड़ी, महाविद्यालय के छात्र-छात्राएं, ठागंर जूनियर हाई स्कूल छात्र ग्राम प्रधान बिथ्याणी एवं समस्त ग्रामीण सम्मिलित रहे। यह दौड़ बिथ्याणी विश्राम स्थली से आरंभ होकर थाने यमकेश्वर तक की गई।
रन फॉर यूनिटी के अंतर्गत महाविद्यालय में समस्त छात्र छात्राओं के स्वास्थ्य परीक्षण सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र यमकेश्वर की चिकित्सा टीम के द्वारा किया गया और उन्हें पूर्ण स्वस्थ रहने के लिए कारगर उपाय बताएं गए।
इस अवसर पर प्रथम गृहमंत्री मंत्री सरदार वल्लभ भाई पटेल को श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
प्राचार्य प्रोफेसर योगेश कुमार शर्मा ने कहा कि जिस प्रकार अखंड भारत का निर्माण सदर पटेल ने किया हमें उसी प्रकार देश- प्रदेश व समाज को संगठित कर अपने ज्ञान के साथ आगे लेकर चलना है। कार्यक्रम में महाविद्यालय के डॉ उमेश त्यागी, डॉ गिरीराज सिंह, डॉ राम सिंह सामंत, डॉ नीरज नौटियाल, डॉ सुनील देवराडी, डॉ हिमानी बडोनी , डॉ मनवीर सिंह कंडारी, डॉ चेतन भट्ट, डॉ केशव डबराल , नरेश राणा व प्रशासनिक अधिकारी महेंद्र सिंह बिष्ट, मानेन्द्र सिंह बिष्ट, सीमा देवी, संजय रतूड़ी, बीना देवी, अरविंद आदि उपस्थित रहे।
