
यमकेश्वर 19 नवम्बर
गजेंद्र सिंह
यमकेश्वर विकासखंड के पंचायतों के वार्डों में मतदान की तैयारियां कर ली गई हैं। विकासखंड यमकेश्वर के कुल 7 ग्राम पंचायतों में बृहस्पतिवार को चुनाव हैं। इन
7 गांवों के कुल 11 वार्डों में बृहस्पतिवार को मतदान होगा। मतदान केंद्रों में बृहस्पतिवार सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे तक मतदान होगा। शनिवार को चुनाव परिणाम आयेंगे। निर्वाचन अधिकारी यमकेश्वर दृष्टि आनंद ने बताया कि बुधवार को सभी 7 पोलिंग पार्टियां मतदान केंद्रों में समय से पहुंच चुकी हैं। मतदान की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। सभी 7 मतदान केंद्र सुरक्षा की दृष्टि से सामान्य हैं।
इनसेट: इन पंचायतों के वार्ड में होगा मतदान
खेड़ा तल्ला पंचायत के 2 वार्ड।
ठागर पंचायत के 4 वार्ड।
माला पंचायत का पलेल गांव 1 वार्ड,
पठोला पंचायत का 1 वार्ड,
कांडा पंचायत का 1 वार्ड,
फल्दाकोट पंचायत का 1 वार्ड,
बिनक पंचायत का 1 वार्ड।
