
यमकेश्वर 2 दिसम्बर
गजेंद्र सिंह
विकासखंड मुख्यालय यमकेश्वर के सभागार भवन में मंगलवार को खंड विकास अधिकारी दृष्टि आनंद के विदाई सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में विकासखंड के क्षेत्र पंचायत सदस्य, वर्तमान ग्राम प्रधान,निवर्तमान ग्राम प्रधान,महिला मंगल दल,सहित जन प्रतिनिधियों ने गुलदस्ता भेंटकर दृष्टि आनंद का सम्मान किया।
विकासखंड कर्मचारियों ने उन्हें अंगवस्त्र, डायरी, गीता एवं पुष्पमाला आदि से सम्मानित किया। विदाई के दौरान कई ग्राम प्रधानों की आंखें नम हो गई। ग्राम प्रधानों की भावनाओं को देखकर दृष्टि आनंद की भी आंखें नम हो गयी। विदाई समारोह के बाद दृष्टि आनंद सभी कर्मचारियों और प्रतिनिधियों से मिलते हुए नजर आई।
एडीओ पंचायत दिनेश सिंह रावत ने कहा कि बीडीओ दृष्टि आनंद ब्लॉक में अभिभावक के रूप में सहारा थी। उनके अच्छे कार्यकाल के लिए उन्हें हमेशा याद रखा जाएगा।
बीडीओ दृष्टि आनंद ने कहा कि कार्यकाल के दौरान जन प्रतिनिधियों का पूरा सहयोग मिला। वह जहां भी रहेंगी विकासखंड की यादें हमेशा याद रहेंगी।
इस दौरान वह भावुक भी हुईं
विदाई समारोह कार्यक्रम में हरगोविंद सिंह नेगी,सुनील नेगी, वर्षा राणा,विनीता लखेड़ा, विजयपाल सिंह नेगी, अनिल नेगी,सरोज देवी,एबीडीओ जगमोहन सिंह बिष्ट, एडीओ पंचायत दिनेश सिंह रावत, बलवंत सिंह नेगी,सुरजीत रावत,राकेश नेगी, प्रीतम पयाल, ध्यानपाल बिष्ट आदि मौजूद रहे।
