
पौड़ी 4 जनवरी
गजेंद्र सिंह
*जन जन की सरकार, जन जन के द्वार अभियान* के तहत सोमवार को विकासखंड बीरोंखाल की न्याय पंचायत फरसाड़ी में बहुउद्देशीय शिविर का आयोजन किया जाएगा। शिविर की अध्यक्षता अपर जिलाधिकारी अनिल सिंह गर्ब्याल करेंगे।
अपर जिलाधिकारी ने बताया कि शिविर में ग्रामीण क्षेत्र के लोगों की समस्याओं का त्वरित समाधान और विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी एक ही स्थान पर उपलब्ध करायी जाएंगी। उन्होंने सभी संबंधित विभागों को निर्देशित किया है कि वे अनिवार्य रूप से शिविर में अपने-अपने स्टॉल लगाकर प्रतिभाग करें, ताकि लोगों को योजनाओं का लाभ मौके पर ही मिल सके।
शिविर में राजस्व, समाज कल्याण, स्वास्थ्य, शिक्षा, कृषि, उद्यान, आयुर्वेदिक एवं यूनानी विभाग, पंचायती राज सहित 23 विभागों द्वारा सेवाएं दी जाएंगी। साथ ही ग्रामीणों की शिकायतें दर्ज कर उनका यथासंभव मौके पर ही निस्तारण किया जाएगा।
