34 Views

यमकेश्वर 19 जनवरी
गजेंद्र सिंह
बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना के अंतर्गत आंगनबाड़ी केंद्र जौंक में बेटी जन्मोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें तीन बालिकाओं को बेबी किट वितरित किए गए। कार्यक्रम का शुभारंभ बधाई गीत गाकर किया गया। इस मौके पर कार्यक्रम में मौजूद लोगों को संबोधित करते हुए (बाल विकास परियोजना अधिकारी यमकेश्वर) अंजू डबराल गौड़ ने बताया कि कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य लैंगिक असमानता व भेदभाव को दूर करना और बालिका जन्म को प्रोत्साहित करना है जिससे समाज में समानता बढ़ेगी और महिलाओं को आगे बढ़ाने के अवसर मिलेंगे और कहां कि बाल विकास विभाग द्वारा लगातार यमकेश्वर में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ कार्यक्रम के माध्यम से सभी महिलाओं को आगे बढने के लिए जागरूक किया जा रहा है।
