
यमकेश्वर 23 मई
गजेंद्र सिंह
महायोगी गुरु गोरखनाथ राजकीय महाविद्यालय बिथ्याणी और एएमयू के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम Otientation NEP Sensitization के पंचम दिन के प्रथम सत्र में कार्यक्रम का शुभारंभ प्रोग्राम कोऑर्डिनेटर डॉ उमेश त्यागी ने किया। सत्र में मुख्य वक्ता प्रोफेसर D KP Chaudhary प्रोफेसर राजनीति विज्ञान विभाग श्री देव सुमन विश्वविद्यालय ऋषिकेश परिसर रहे। रिसोर्स पर्सन का परिचय Dr. मनप्रीत कौर श्री गुरु तेग बहादुर खालसा कॉलेज आनंदपुर साहिब पंजाब ने दिया। प्रोफेसर DK P Chaudhary सर ने भारतीय ज्ञान परंपरा में राजनीतिक विमर्श विषय पर अपना व्याख्यान प्रस्तुत किया तथा उसके महत्वपूर्ण बिंदुओं को रेखांकित किया। सत्र के अंत में मुख्य वक्ता को धन्यवाद प्रस्ताव Dr.सपना त्यागी प्रोफेसरESS महाविद्यालय मालपुरा आगरा उत्तर प्रदेश के द्वारा दिया गया। द्वितीय तकनीकी सत्र में प्रोग्राम कोऑर्डिनेटर डॉ उमेश त्यागी ने कार्यक्रम के संदर्भ में महत्वपूर्ण जानकारियां प्रदान की। सत्र में मुख्य वक्ता डॉक्टर आफताब अहमद अंसारी शिक्षा विभाग अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय रहे। मुख्य वक्ता का परिचय डॉ जगनीत कौर अकाल विश्वविद्यालय तलवंडी पंजाब के द्वारा दिया गया। मुख्य वक्ता Dr. आफताब अहमद अंसारी ने स्टूडेंट डाइवर्सिटी और इंक्लूसिव एजुकेशन विषय पर तथा उसके विविध आयामों पर सारगर्भित रूप से अपना व्याख्यान प्रस्तुत किया। तकनीक सत्र के अंत में मुख्य वक्ता का धन्यवाद प्रस्ताव डॉ विनीता तिवारी B.D.कॉलेज पटना बिहार के द्वारा किया गया। अंत में कार्यक्रम समन्वय डॉ उमेश त्यागी ने सभी प्रतिभागियों और वक्ताओं का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए संपूर्ण दिवस के मुख्य बिंदुओं को रेखांकित किया।
