format: 0; filter: 0; fileterIntensity: 0.0; filterMask: 0; captureOrientation: 0; runfunc: 0; algolist: 0; isCameraSense: false; multi-frame: 1; brp_mask:0; brp_del_th:0.0000,0.0000; brp_del_sen:0.0000,0.0000; motionR: 0; delta:1; bokeh:1; module: photo;hw-remosaic: false;touch: (-1.0, -1.0);sceneMode: 13107200;cct_value: 0;AI_Scene: (-1, -1);aec_lux: 265.0;aec_lux_index: 0;albedo: ;confidence: ;motionLevel: -1;weatherinfo: weather?Cloudy, icon:1, weatherInfo:100;temperature: 42;zeissColor: nature;

यमकेश्वर 3 अगस्त
गजेंद्र सिंह
ब्लॉक सभागार में विकासखंड यमकेश्वर के 86 ग्राम पंचायतों के नवनिर्वाचित उपप्रधानों का शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में सभी नवनिर्वाचित उपप्रधानों को खंड विकास अधिकारी ने अपने पद एवं दायित्वों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करने की शपथ दिलाई।

कार्यक्रम में ब्लॉक प्रमुख सीता चौहान ने सभी उप प्रधानों को शुभकामनाएं दी और कहा कि सभी उप प्रधानों को अपने ग्राम पंचायत के विकास कार्यों में महत्वपूर्ण योगदान दें तभी गांव का विकास हो सकता है इस मौके पर (खंड विकास अधिकारी) आकाश बेलवाल, प्रधान संगठन अध्यक्ष अनिल नेगी, प्रधान संगठन सचिव अजय रावत, क्षेत्र पंचायत सदस्य आशीष कंडवाल व नीरज कुकरेती आदि उपस्थित रहे।
