
यमकेश्वर 1 सितम्बर
गजेंद्र सिंह
यमकेश्वर के जामल गांव में सोमवार को गुलदार द्वारा महिला को घायल किए जाने पर मंगलवार को लालढांग रेंज की वन विभाग की टीम जायल गांव पहुंची जहां टीम ने घायल महिला से मुलाकात कर घटना के बारे में जानकारी ली इस दौरान टीम द्वारा मुआवजे की प्रक्रिया के दस्तावेज भी तैयार किए गए टीम ने घटनास्थल का जायजा लिया साथ ही ग्रामीणों ने वन विभाग से क्षेत्र में झाड़ियों को साफ करने और गस्त बढ़ाने की मांग की इस पर ग्रामीणों ने बताया कि झाड़ियां होने की वजह से गुलदार आसपास ही झाड़ियों में छुपा रहता है जिससे घटना होने के अधिक संभावना होती है इसलिए क्षेत्र में झाड़ियों का सफाया होना बहुत जरूरी है इस पर वन क्षेत्राधिकारी लालढांग अनुराग जोशी ने बताया कि जामल गांव में टीम भेज कर गुलदार के हमले से घायल महिला का मुआवजे की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है टीम ने घटनास्थल की जांच की है।
