पौड़ी 16 अक्टूबर
गजेंद्र सिंह
राज्य निर्वाचन आयोग की अधिसूचना के तहत जिला योजना समिति निर्वाचन-2026 की मतगणना शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। मुख्य विकास अधिकारी/उप जिला निर्वाचन अधिकारी, जिला योजना समिति अशोक जोशी ने बताया कि जिला योजना समिति निर्वाचन-2026 के अंतर्गत जिला पंचायत एवं विभिन्न नगर निकायों के सदस्य पदों के लिए प्रत्याशियों ने अपनी दावेदारी प्रस्तुत की।
उन्होंने बताया कि जिला पंचायत के 13 सदस्य पदों के लिए कुल 31 प्रत्याशियों ने दावेदारी की। वहीं, नगर निकाय पौड़ी के एक सदस्य पद के लिए 2, नगर निकाय श्रीनगर के एक सदस्य पद के लिए 3 तथा नगर निकाय कोटद्वार के 5 सदस्य पदों के लिए 9 प्रत्याशियों ने अपनी दावेदारी प्रस्तुत की।
उन्होंने बताया कि जिला योजना समिति निर्वाचन- 2026 की मतगणना शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराई गई। निर्वाचन प्रक्रिया राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा जारी अधिसूचना एवं निर्धारित दिशा-निर्देशों के अनुरूप संपन्न हुई।
