देहरादून 16 अक्टूबर
गजेंद्र सिंह
शहरी निकायों के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वित्तीय वर्ष 2026-27 की तृतीय किस्त के रूप में ₹328 करोड़ 27 लाख 80 हजार की धनराशि स्वीकृत कर दी है। यह राशि अक्टूबर से दिसंबर की अवधि के लिए पंचम राज्य वित्त आयोग के आवंटन के आधार पर जारी की जाएगी।
इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने तीन गैर-निर्वाचित निकायों को अक्टूबर से मार्च 2027 तक की द्वितीय छमाही किस्त के रूप में कुल ₹3 करोड़ जारी करने की स्वीकृति दी है। और डीडीहाट विधानसभा की कुणिया ग्रामसभा में तपड़ी घाट से गोलमानू प्राथमिक विद्यालय तक सीसी मार्ग का निर्माण किया जाएगा।
मुख्यमंत्री घोषणा के तहत इस कार्य के लिए ₹72.63 लाख की वित्तीय व प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान की गई है। निर्माण कार्य के लिए 60 प्रतिशत की दर से ₹43.578 लाख की प्रथम किस्त भी स्वीकृत कर शासनादेश जारी कर दिया गया है।
