यमकेश्वर 20 नवम्बर
गजेंद्र सिंह
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माता सावित्री देवी का शुक्रवार को उनके पैतृक गांव पंचूर में निधन हो गया। उन्होंने लगभग सुबह 11 बजे 89 वर्ष की आयु में अंतिम सांस ली। बताया जा रहा है कि सावित्री देवी पिछले कई दिनों से अस्वस्थ चल रही थीं। उनके निधन की खबर सामने आने के बाद परिवार और क्षेत्र में शोक का माहौल है।
जानकारी के अनुसार, सावित्री देवी ने शुक्रवार सुबह अपने पैतृक गांव पंचूर स्थित आवास पर अंतिम सांस ली। उनके निधन की सूचना मिलते ही परिवार के सदस्यों, रिश्तेदारों और परिचितों में शोक व्याप्त हो गया। परिजनों को सांत्वना देने और दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए रिश्तेदारों एवं शुभचिंतकों का उनके आवास पर पहुंचना शुरू हो गया है बताया जा रहा है कि शनिवार को हरिद्वार के खड़कडी़ में उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।
