299 Views

गैरसैंण 22 अगस्त
गजेंद्र सिंह
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को गैरसैंण स्थित सारकोट में लेह-लद्दाख में ड्यूटी के दौरान शहीद हवलदार बसुदेव सिंह के पैतृक आवास पहुंचकर उनके परिजनों से मिलकर शोक संवेदना व्यक्त की। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने कहा कि हवलदार बसुदेव सिंह ने देश की रक्षा करते हुए अपना बलिदान दिया है, जिसके लिये पूरा देश उनका ऋणी रहेगा। और कहा कि प्रदेश सरकार शहीद के परिजनों के साथ खड़ी है। उन्होंने शहीद हवलदार बसुदेव के परिजनों को हर संभव मदद का भरोसा दिलाया।
