
मुनिकीरेती 30 सितम्बर
गजेंद्र सिंह
थाना मुनिकीरेती के प्रभारी निरीक्षक रितेश शाह के निर्देश पर पुलिस ने आज वरिष्ठ उप निरीक्षक योगेश चंद्र पांडेय के नेतृत्व में बाहरी व्यक्तियों व मजदूरों का सत्यापन अभियान चलाया। अभियान के दौरान पुलिस ने तपोवन क्षेत्र के अंतर्गत होटल तथा ढाबों में कार्यरत कर्मचारियों, नौकरों, निर्माणधीन भवनों में काम करने वाले मजदूरों व किरायेदारों का सत्यापन किया। जिसमें पुलिस ने 185 लोगों का सत्यापन किया। साथ ही लाउडस्पीकर के माध्यम से लोगों को सत्यापन कराने के लिए जागरुक भी किया। उन्होंने लाउडस्पीकर के माध्यम से चेतावनी दी कि अगर किसी भी बाहरी व्यक्तियों, मजदूरों, होटल व ढाबों में काम करने वाले कर्मचारियों व किरायेदारों ने अपना अपना सत्यापन नहीं करवा तो उनके खिलाफ चालान की कार्यवाही की जाएगी। अभियान में चौकी प्रभारी तपोवन उपनिरीक्षक प्रदीप रावत, चौकी प्रभारी गूलर उपनिरीक्षक कमल कुमार, हेका शिवकुमार, हेका सोहन राणा, का0 देवराज, का0 मुकेश चमोली शामिल थे।
