191 Views

ऋषिकेश 03 अक्टूबर
गजेंद्र सिंह
त्यौहारों का मौसम है चलिए इस बार एक छोटा कदम उठाकर अपने शहर ऋषिकेश की रौनक को वापस लाते हैं। परिवार के साथ बाहर निकलें, अपने ऋषिकेश के बाजारों में उमंग के दीप जलाएं और स्थानीय व्यापारियों का समर्थन करें। ऑनलाइन खरीदारी न करें, क्योंकि त्योहारों की असली चमक तभी लौटेगी जब हम अपने स्थानीय बाजारों को प्रोत्साहन देंगे। आपकी छोटी पहल से बाजारों में वहीं पुरानी रौनक फिर से लौट सकती है। महामंत्री नगर उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल ऋषिकेश प्रतीक कालिया शर्मा ने कहा कि इस बार के त्यौहारी मौसम में हम ऑनलाइन खरीदारी न कर अपने ऋषिकेश के लिए, अपने देश के लिए आइए मिलकर एक बेहतर शुरुआत करें।
