
ऋषिकेश 04 अक्टूबर
गजेंद्र सिंह
ऋषिकेश स्थित श्री बनखंडी रामलीला कमेटी के कुछ पदाधिकारियों पर आरोप लगाते हुए कमेटी का चुनाव, आय व्यय के ब्यौरा न दिए जाने व स्थानीय कलाकारों की उपेक्षा कर बाहर से कलाकारों को बुलाकर रामलीला का मंचन करने पर कमेटी के स्थानीय कलाकारों और अन्य सदस्यों में रोष उत्पन्न हो गया है। जिससे आक्रोशित होकर उन्होंने गुरुवार को तहसील में प्रदर्शन कर उप जिलाधिकारी ऋषिकेश को ज्ञापन सौंपकर कार्यवाही की मांग की है।
गुरुवार को श्री बनखंडी रामलीला कमेटी के कुछ सदस्य एवं स्थानीय लोगों ने प्रदर्शन करते हुए उपजिलाधिकारी को एक ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से उन्होंने मांग की कि बनखंडी श्री रामलीला कमेटी ऋषिकेश कई दशकों पुरानी संस्था है। जो की दशकों से रामलीला का मंचन करती आ रही है। परंतु कुछ वर्षों से कुछ राजनीतिक लोगों द्वारा अवैध रुप से कब्जा कर मनमाने तरीके से कार्य किए जा रहे हैं। संस्था के अन्य लोगों द्वारा लगातार पिछले कई वर्षों से संस्था में पूर्व की भांति लोकतांत्रिक तरीके से चुनाव कराने एवं संस्था के आय व्यय का ब्यौरा मांगा जा रहा है। जिसे संस्था के उक्त पदाधिकारियों द्वारा उनकी आवाज को दबाकर उन्हे संस्था से बाहर कर दिया जाता है। ज्ञापन में उप जिलाधिकारी से मांग करते हुए कहा गया है कि वह तुरंत उक्त संस्था का राजनीतिकरण होने से बचाते हुए संस्था में नियमपूर्वक लोकतान्त्रिक रूप से चुनाव कराकर आय व्यय का ब्यौरा प्रस्तुत कराए एव बाहरी कलाकारों की जगह स्थानीय कलाकारों से रामलीला का मंचन कराया जाए। कहा कि अगर उनकी मांगों पर जल्द कार्यवाही नहीं हुई तो वह आंदोलन को बाध्य होंगे। इस मौके पर अभिनव पाल, संदीप त्यागी,मदन कुमार शर्मा, सुशील पाल, पप्पू पाल, विशू पाल,अर्जुन धीमान, विमल शर्मा, नीतीश पाल, साहिल आर्यन, किशन सिंह, साजन शर्मा, आयुष शर्मा, अंकुश मौर्य, अजय राजभर, शिव सिंह तोमर, तुसार अरोड़ा, पीयूष पाल, देव पाल, अश्वनी जयसवाल, योगेश कालरा, मनोज पाल, सिद्धार्थ चौधरी, अंकुश चौधरी आदि मौजूद थे।
