
ऋषिकेश 04 अक्टूबर
गजेंद्र सिंह
मूल निवास 1950, सशक्त भू कानून सहित देहरादून को पूर्ण कालिक राजधानी की मांग को लेकर उत्तराखंड क्रांति दल 24 अक्टूबर को देहरादून में तांडव रैली निकालकर मुख्यमंत्री आवास का घेराव करेगा। शुक्रवार को ऋषिकेश प्रेस क्लब में आयोजित पत्रकार वार्ता में उत्तराखंड क्रांति दल के संरक्षक एवं पूर्व अध्यक्ष त्रिवेंद्र सिंह पंवार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से पत्रकारों को अवगत कराया कि 24 अक्टूबर को उत्तराखंड क्रांति दल देहरादून में मूल निवास 1950,सशक्त भू कानून तथा पूर्ण कालिक राजधानी को देहरादून को घोषित करने के लिए तांडव रैली निकाल कर मुख्यमंत्री आवास का घेराव करेगा। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में हिमाचल प्रदेश की तर्ज पर सशक्त भू कानून लागू होना चाहिए। कहा कि भारी राज्यों के लोगों को यहां पर एक इंच जमीन भी नहीं मिलनी चाहिए और नहीं होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड के साथ-साथ झारखंड और छत्तीसगढ़ दो अलग राज्य बने थे। जिसमें झारखंड और छत्तीसगढ़ में मूल निवास 1950 लागू किया गया जबकि उत्तराखंड में यह लागू नहीं किया गया जो कि यह प्रदेश का सबसे बड़ा दुर्भाग्य है। कहा कि देश के संविधान के अनुसार उत्तराखंड में भी मूल निवास 1950 लागू किया जाए। अब तक जारी किए जाए, स्थाई निवास प्रमाण पत्रों की समीक्षा कि जाए, उत्तराखंड राज्य की परिधि में निवास करने वाले सभी नागरिकों पर यह व्यवस्था लागू हो, देश की सभी हिमाचली राज्यों की भांति उत्तराखंड राज्य में भी अनुच्छेद 371 की विशेष व्यवस्था के अंतर्गत सशक्त भू कानून लागू हो आदि मांगों को लेकर 24 अक्टूबर को देहरादून में तांडव रैली निकालकर मुख्यमंत्री आवास का घेराव किया जाएगा। प्रेस वार्ता में केंद्रपाल तोपवाल, युद्धवीर सिंह चौहान, सौरभ सेमवाल, संदीप भट्ट, करण सिंह, जितार सिंह बिष्ट, शशि ड़ंगवाल, शकुंतला कलूड़ा, बबीता सुरियाल राकेश पाठक, सुनील बिष्ट आदि मौजूद थे।
