
ऋषिकेश 07 अक्टूबर
गजेंद्र सिंह
वित्तमंत्री डॉ अग्रवाल ने अमित ग्राम बूथ संख्या 101 में सदस्यता अभियान चलाया। अमित ग्राम में आयोजित कार्यक्रम में मंत्री डा. अग्रवाल ने कहा कि भाजपा की सदस्यता लेने को लेकर लोगों में उत्साह देखा जा रहा है। यह बताता है कि भाजपा ही देश तथा राज्यों में विकास कार्यों के लिए काम करती है। कहा कि वह स्वयं भी भाजपा से जुड़कर स्वयं को गौरवांवित महसूस कर रहे है। डा. अग्रवाल ने कहा कि भाजपा में हर वर्ग के लोग आज सदस्यता ले रहे है। कहा कि अच्छे और ईमानदार लोगों के लिये भाजपा के द्वार खुले हुए है, फिर चाहे वह किसी भी धर्म, संप्रदाय, जाति या समाज के हो। कहा कि भाजपा से बुजुर्ग, महिला, युवा आदि सभी लोग जुड़ना चाहता है। डा. अग्रवाल ने कहा कि भाजपा में कार्यकर्ता को देवतुल्य की संज्ञा दी जाती है, जबकि अन्य पार्टियों में ऐसा नहीं है। कहा कि भाजपा में हर कार्यकर्ता की पहचान है, वह स्वयं को कार्यकर्ता के रूप में कहलाने पर गौरव के रूप में देखता है। कहा कि भाजपा ही ऐसी पार्टी है जहां छोटे से छोटे कार्यकर्ता को बड़ी जिम्मेदारी दी जाती है। इसके तमाम उदाहरण आज देशभर में देखने को मिलते हैं। महासदस्यता अभियान के दौरान मंत्री डा. अग्रवाल ने सैकड़ो लोगों को भाजपा की सदस्यता दिलाई। उन्होंने कहा कि भाजपा की आप सदस्यता लेकर आपने एक तरह से देशहित के लिये ही कार्य किया है। कहा कि भाजपा परिवार में आपका स्वागत है। इस अवसर पर बूथ अध्यक्ष वीरेंद्र रमोला, शक्ति केंद्र संयोजक भुवन फुलारा, सत्यपाल राणा, मोर सिंह रावत, विनोद सेमवाल, अजय उपाध्याय, गोपाल बिजल्वाण, अनु रावत, शीशपाल नेगी, अवतार नेगी, निर्मला उनियाल, अतर सिंह रौथाण, प्रेम सिंह चौहान, राजेंद्र सिंह रावत, देवी प्रसाद, गोविंद सिंह नेगी, अनिल रावत, गुरदीप नेगी आदि उपस्थित थे।
